Enjoy cooking
Browse through over
650,000 tasty recipes.
Home » » Mexican Chicken Soup

Mexican Chicken Soup

Written By nai dishayen on शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 | फ़रवरी 03, 2018

















मेक्सिकन चिकन सूप


कितने लोगो के लिए : 04

कुकिंग टाइम : 55 मिनट

सामग्री :
कटा प्याज़ - 1
कटा गाजर - 1
स्वीटकॉर्न - 1 चम्मच
कटी हुई लहसुन - 4 कलियां
कटी मिर्च - 2
कटा टमाटर - 2
पका हुआ चिकन - 1/2 कप
ऑरेगैनो - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
कटी हुई धनिया पत्ती - 2 चम्मच
चिकन स्टॉक - 4 कप
नींबू का रस - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - 2 चम्मच

विधि :
पैन मे तेल गर्म करें और उसमें लहसुन, हरी मिर्च और प्याज़ डाले।
जब प्याज़ का रंग सुनहरा हो जाए तो पैन मे गाजर, स्वीटकॉर्न, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डाले।
अच्छी तरह से मिलाये और कुछ मिनट भूनें।
अब चिकन स्टॉक को पैन मे धीरे - धीरे डाले और धीमी आंच पर दस से बारह मिनट तक पकाएं।
अब टमाटर और ऑरेगैनो को पैन मे डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं।
जब टमाटर अच्छी तरह से पक जाए तो सूप मे चिकन के टुकड़े और नींबू का रस डालकर मिलाएं।
नमक की मात्रा जांच लें।
धनिया पत्ती से सज़ा कर पेश करें।


SHARE

About nai dishayen

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें